आधी आबादीनालंदाफीचर्डबेनराजगीर

डीएम ने महिला सिलाई प्रशिक्षण सह वस्त्र उत्पादन केन्द्र का किया निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

बेन (नालंदा दर्पण)। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नालंदा जिले में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जीविका के सहयोग से बेन प्रखंड मुख्यालय में खुशहाली जीविका महिला सिलाई प्रशिक्षण सह वस्त्र उत्पादन केन्द्र की शुरुआत की गई है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने उक्त केन्द्र का दौरा कर कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व प्रशिक्षण से जुड़े कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र में उपलब्ध सिलाई मशीनों, प्रशिक्षण व्यवस्था, कपड़ों की कटिंग व निर्माण प्रक्रिया तथा महिलाओं की भागीदारी को देखा। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए न केवल रोजगार का साधन बनेगी, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त कर समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगी।

इस अवसर पर जीविका वीपीएम मनीषा भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केन्द्र में जीविका दीदियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए यूनिफॉर्म तैयार की जाएगी। प्रत्येक बच्चे को हर वर्ष दो सेट पोशाक उपलब्ध कराई जाएगी।The District Magistrate inspected the women tailoring training and garment production center and issued important instructions 1

उन्होंने बताया कि कपड़ों की कटिंग बेन स्थित इस केन्द्र में की जाएगी, जिसके बाद सामग्री नालंदा जिले के सभी प्रखंडों सहित जहानाबाद एवं नवादा जिले के सिलाई केन्द्रों में भेजी जाएगी, जहां जीविका दीदियां यूनिफॉर्म सिलाई का कार्य करेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस परियोजना के सफल संचालन के लिए पश्चिम बंगाल से अनुभवी ट्रेनर दीपक दास को बुलाया गया है। उनके साथ दो मास्टर ट्रेनर और चार सहयोगी कार्यरत हैं। कुल 55 सिलाई मशीनों के माध्यम से उत्पादन कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत लगभग 600 महिला जीविका दीदियों को सिलाई कार्य का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वे नियमित रूप से रोजगार प्राप्त कर सकेंगी।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, समयबद्ध उत्पादन, कार्यस्थल की स्वच्छता एवं महिलाओं की सुविधा को लेकर ट्रेनर दीपक दास और जीविका डीपीएम संजय कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होंगी।

इस मौके पर हिलसा एसडीओ अजीत पटेल, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हर्ष, क्षेत्रीय समन्वयक पूनम कुमारी, चेतन सिंह सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.