सड़क पर बहती है नाली, देखिए ग्रामीण विकास मंत्री के गांव की हालत

बेन (नालंदा दर्पण)। एक तरफ स्वच्छता को लेकर सरकार तमाम कोशिशें कर रही है, लोग भी जागरूक हो रहे हैं, लेकिन बेन प्रखंड मुख्यालय गांव में स्वच्छता अभियान बेअसर है। जाम पड़ी नाली, सड़क पर फैला गंदा पानी गांव की पहचान बनता जा रहा है।

The drain flows on the road see the condition of the rural development ministers villageलोग इससे बेहद परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस समस्या पर नहीं है। शहर और गांवों को साफ स्वच्छ बनाने के लिए भले ही लाखों रुपये खर्च किए गए हों। लेकिन अभी भी बेन प्रखंड के कई वार्डों में साफ-सफाई नहीं होने से कई बस्तियों में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं।

बेन गांव के देवी मन्दिर मार्ग में सड़क पर बहते नाले का गंंदा पानी एवं जगह-जगह बिखरे कूड़े स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। कहने को तो यह प्रखंड मुख्यालय का गांव ग्रामीण विकास मंत्री सरवन कुमार का गांव भी है।

लेकिन इस वार्ड की हालात अन्य गांवों से भी बदतर स्थिति में है। यहाँ के ऐसे हालात पिछले सालों से कायम है। लेकिन इन स्थितियों पर ध्यान देनेवाला कोई नहीं है।

गन्दे पानी से तर बतर सड़क:  मामला प्रखंड मुख्यालय के गांव वार्ड 2 की है। इस वार्ड अन्तर्गत देवी मंदिर होने के कारण मंदिर में भक्तों का आवागमन लगा रहता है। लेकिन वर्षों से मन्दिर की ओर आने जाने वालों के लिए रास्ते को दूषित पानी ने घेर रखा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड प्रशासन की अनदेखी के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसका खामियाजा राहगीरों और वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है।

गंदगी से परेशान वार्डवासियों ने कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन इस समस्या पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है। वहीं गंदगी पसरे होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं और संक्रमित बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। क्योंकि कचरे में पानी भर जाने से दुर्गंध आती रहती है।

वार्ड वासियों ने कहा कि इस समय में भी गन्दा पानी सड़क पर तैरते नज़र आ रहा है। फिर भी जनप्रतिनिधि से लेकर प्रखंड के पदाधिकारी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वार्डवासियों ने इस जटिल समस्या की निदान यथाशीघ्र करने की गुहार लगा रहे है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »