अपराधगाँव-जवारधर्म-कर्मनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

CM नीतीश कुमार के गांव की छठ घाट सूर्य मंदिर में चोरी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याणबिगहा में स्थित छठ घाट सूर्य मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर परिसर में लगे तीन तालों को तोड़कर दानपेटी चोरी कर ली गई। दानपेटी में करीब 5000 रुपये होने की बात बताई जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

मंदिर के पुजारी शंभू पांडेय ने इस चोरी की सूचना पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। ग्रामीणों के अनुसार इस दानपेटी में एकत्रित राशि से मंदिर का सौंदर्यीकरण और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता था। चोरी की इस घटना ने श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है।

चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने थाने की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि थाने में चार हॉक दस्ता टीम तैनात होने के बावजूद मंदिर जैसी धार्मिक और संवेदनशील जगह पर चोरी होना बेहद शर्मनाक है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा