शिक्षानालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

ACS सिद्धार्थ के शिक्षकों को वेतन भुगतान आदेश बाद मची अफरातफरी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आसन्न ईद, छठ व्रत और दुर्गा पूजा के मद्देनज़र बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने जिले के नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों को वेतन भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) को दो दिनों के भीतर अनुपस्थिति विवरणी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) सिद्धार्थ के आदेशानुसार सभी नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान प्रत्येक माह की पहली तिथि तक कर देना आवश्यक है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने पत्र जारी कर साफ किया कि बीईओ द्वारा भेजे गए अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर ही वेतन भुगतान होगा।

पिछले कुछ महीनों से अनुपस्थिति विवरणी समय पर नहीं मिलने के कारण शिक्षकों का वेतन लटक रहा था, जिससे असंतोष बढ़ रहा था। अब इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है और सभी बीईओ को दो दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने बताया कि अभी तक मात्र इस्लामपुर, अस्थावां और थरथरी प्रखंडों ने शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी उपलब्ध कराई है। बाकी प्रखंडों को भी जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वरना शिक्षकों का वेतन फिर से अटक सकता है। जिन शिक्षकों ने 1 मार्च से 7 मार्च के बीच विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान दिया है, उनकी अनुपस्थिति विवरणी भी मांगी गई है। इसके तहत नगर शिक्षक, प्रखंड शिक्षक और पंचायत शिक्षकों की उपस्थिति स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

इस आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मच गई है। वेतन भुगतान में देरी से परेशान शिक्षक अब अपने बीईओ कार्यालयों का रुख कर रहे हैं। ताकि उनकी अनुपस्थिति विवरणी समय पर भेजी जा सके। वहीं बीईओ कार्यालयों में भी अफरातफरी का माहौल बना हुआ है, क्योंकि दो दिनों के भीतर पूरी प्रक्रिया को निपटाना उनके लिए भी एक चुनौती बन गया है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.