एक ही रात 11 किसानों के सिंचाई पंप की चोरी से गांव में मचा हड़कंप

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मोजफरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा किसानों के सिंचाई पंप उपकरणों की चोरी ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना में 11 किसानों की समरसेबल मोटरों के स्टार्टर चोरी हो गए हैं। जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।

पीड़ित किसानों में मंडल कुमार, राहुल कुमार, रौशन कुमार, विश्वजीत पटेल, सत्येंद्र कुमार, उपेंद्र प्रसाद, प्रवेश कुमार, रविंद्र महतो, चंदन पटेल, सुरेश सिंह और छोटू महतो शामिल हैं।

किसान चंदन पटेल ने बताया कि सभी किसान अपने खेतों में पटवन के लिए समरसेबल मोटर का उपयोग करते थे। लेकिन शनिवार की रात चोर खेत में लगे समरसेबल मोटरों के स्टार्टर चुराकर ले गए।

सिंचाई कार्य ठप से संकट में किसानः इस घटना के बाद से किसान बेहद परेशान हैं। क्योंकि पटवन कार्य रुक जाने से फसलों पर संकट मंडराने लगा है।

कई किसानों ने बताया कि मौजूदा मौसम में फसल की सिंचाई अत्यंत जरूरी है और इस तरह अचानक उपकरण चोरी हो जाने से उनकी फसलें खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

थाना में शिकायत दर्जः किसानों ने इस्लामपुर थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

चोरों का गिरोह सक्रियता से बढ़ी चिंताः इस घटना ने गांव के लोगों में चिंता की लहर पैदा कर दी है। ग्रामीणों का मानना है कि चोरों का कोई संगठित गिरोह इस इलाके में सक्रिय हो गया है, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस घटना से गांव के अन्य किसानों में भी दहशत फैल गई है और वे अपने सिंचाई उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker