नालंदाराजगीर

6 दिन से लापता हैं सूर्य मंदिर तालाब में नहाने निकली यह वृद्ध महिला

बेन (नालंदा दर्पण)। फुलवा देवी पति स्व.पारस प्रसाद नामक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला पांच दिनों से लापता है। महिला अपने दामाद बेन निवासी ब्रजभूषण प्रसाद उर्फ बड़े जी के पास लंबे समय से रह रही थी।

महिला 26 नवम्बर 2023 को सुबह घर से बेन सूर्य मंदिर स्थित तालाब में नहाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उनकी बेटी और दामाद ने उनकी खोजबीन की, लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है। जिसके कारण परिजन काफी चिंतित हैं।

परिजनों ने लोगों से उक्त महिला के बारे में किन्हीं को भी जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 9835885523 एवं 9006200344 पर सूचित करने का आग्रह किया है। इस संबंध में 30 नवम्बर को बेन थाना में सनहा भी दर्ज कराया है। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A06DOW9h1bQ[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=pEQUXTYLGpg[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।