चोरी का ट्रैक्टर का पार्ट खोलते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान चोरी का एक ट्रैक्टर को बरामद करते हुए तीन चोर को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि हिलसा थाना पुलिस को संध्या गश्ती के क्रम में यह सूचना मिली कि गुलनी ग्राम के पश्चिम खधा व भटठा के पूरब स्थित खधा में चार चोरों के द्वारा चोरी कर लाये ट्रैक्टर के पार्ट पूर्जा को तेजी से खोला जा रहा है।

प्राप्त सूचना का त्वरित सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में छापामारी कर उक्त स्थल से चोरी का ट्रैक्टर तथा दो चोर  गुडडू कुमार पिता देवनंदन प्रसाद, रविरंजन कुमार उर्फ मंटू कुमार पिता सकिन्द्र प्रसाद दोनों गुलनी गांव निवासी को गिरफतार किया गया। वहीं अन्य दो चोर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापामारी में जुटी है।

फिलहाल हिलसा थाना की पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। चोरी के बरामद ट्रैक्टर के संबंध में हिलसा थाना में अलग से कार्ड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

कहीं पेयजल की बूंद नसीब नहीं तो कहीं नाली और सड़क पर बह रही गंगा

नालंदा में फिर गायब मिले 36 शिक्षक, होगी वेतन कटौती

हरनौत सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में ठेका मजदूरों का भारी शोषण

नटवरलाल निकला राजगीर नगर परिषद का सस्पेंड टैक्स दारोगा

बिहारशरीफ में ब्राउन शुगर की गिरफ्त में आए एक और युवक की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार