नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

आज सीएम नीतीश देंगे राज्य खेल अकादमी और खेल विश्वविद्यालय की सौगात

राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में राज्य खेल अकादमी और खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। जिला प्रशासन और भवन निर्माण विभाग की ओर से उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारी की गयी है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास निर्गत किया गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से बिना पास के लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का कड़ा और व्यापक प्रबंध किया गया है। जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

साथ ही अकादमी के निदेशक रवींद्र शंकरण, उप निदेशक कुमार ओमकेश्वर, डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा, डीडीसी वैभव श्रीवास्तव, नगर आयुक्त, एडीएम मंजीत कुमार, एसडीम कुमार ओमकेश्वर, डीसीएलआर उपेंद्र सिंह, डीएसपी प्रदीप कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा समारोह स्थल और खेल अकादमी तथा खेल विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया है। उनके द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है। डीएम और एसपी द्वारा द्वारा खेल अकादमी कैंपस में ही सीएम ड्यूटी पर तैनात कियी गए पदाधिकारी की ब्रीफिंग की गयी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा