गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा लापता, सड़क जाम

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। तेल्हाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एकंगरसराय जहानाबाद मुख्य मार्ग पर चमरबीघा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जिसकी पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बड़की धावा गांव निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि एकंगरसराय जहानाबाद मुख्य मार्ग पर चमरबीघा गांव के निकट एकंगरसराय की ओर से आ रहे नमक लदा एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर जहानाबाद की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तेलहाड़ा थान पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

वहीं इस हादसा से आक्रोशित ग्रामीणों ने जहानाबाद-एकंगरसराय मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। इस सड़क जाम में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी फंसे रहे। ग्रामीणों का कहना था कि बाइक पर युवक के साथ एक और लड़का बैठा हुआ था, जिसका कोई अता-पता नहीं चल रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1ONf9qWxYtI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=2Qu5x63jz88[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=V24pgHBCGtI[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।