नूरसरायगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

प्रेम की अनोखी परिणति: युवक की ग्रामीणों ने मंदिर में करवाई शादी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय प्रखंड अंतर्गत डोड़या गांव में प्रेम की अनोखी परिणति मिसाल सामने आई है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने मंदिर में शादी करवा दी। यह मामला अब पूरे गांव और आस-पास के इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, पटना निवासी अभिषेक कुमार नामक युवक का प्रेम संबंध डोड़या गांव की एक युवती रेणुका कुमारी से चल रहा था। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2023 में पटना के एक सरकारी अस्पताल में हुई थी, जब उनके परिजन वहां इलाज के लिए भर्ती थे। अस्पताल में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

बीतते समय के साथ दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और बीती शाम अभिषेक अपनी प्रेमिका से मिलने चुपचाप डोड़या गांव पहुंच गया। हालांकि ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई और उन्हें साथ पकड़ लिया गया। जब अभिषेक से पूछताछ की गई तो उसने रेणुका को अपनी पत्नी बताया और साथ ले जाने की बात कही।

इस पर ग्रामीणों ने समाजिक पहल करते हुए स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी करा दी। शादी की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों को गांव बुलाया गया। अभिषेक के परिजन शुरुआत में इस विवाह का विरोध करते हुए नाराज हो गए और जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। लेकिन स्थानीय मुखिया व अन्य प्रबुद्ध लोगों की मध्यस्थता से विवाद सुलझ गया और दोनों पक्षों की सहमति से नवविवाहित जोड़े की विदाई कर दी गई।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.