लहेरीअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

पिस्टल की नोक पर सब्जी कारोबारी का अपहरण, 2.5 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई स्कॉर्पियो

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर में लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मामू भगीना मोड़ स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर एक सब्जी कारोबारी का अपहरण कर लिया और उनसे करीब ढाई लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित कारोबारी की पहचान मगध कॉलोनी निवासी अरविंद चौधरी के रूप में हुई है, जो बिहारशरीफ बाजार समिति में सब्जी का कारोबार करते हैं। पीड़ित के अनुसार सुबह करीब 4 बजे वे रोज की तरह बाइक से बाजार समिति के लिए निकले थे। जैसे ही वे कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे, तभी एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक सामने आकर रुका। देखते ही देखते गाड़ी से उतरे करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

अरविंद चौधरी ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से उनके साथ मारपीट की और जबरन उन्हें स्कॉर्पियो में धकेल दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके पास से सोने की अंगूठी, सोने की चेन और व्यवसाय के लिए रखे गए 2 लाख 50 हजार 700 रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं, उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

अपहरण के बाद अपराधी कारोबारी को मामू भगीना फ्लाईओवर होते हुए देवधा गांव के पास बने रेलवे ओवरब्रिज पर ले गए, जहां उन्हें पुल के ऊपर छोड़कर स्कॉर्पियो लेकर नवादा की ओर फरार हो गए। किसी तरह पुल से नीचे उतरने के बाद पीड़ित ने वहां गश्त कर रही 112 पुलिस टीम को रोका और पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घटनास्थल पर पहुंचाया और लहेरी थाना को मामले की सूचना दी।

इस घटना में पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वह स्कॉर्पियो गाड़ी कैद हो गई है, जिसका इस्तेमाल बदमाशों ने अपहरण में किया था। फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पीड़ित ने यह भी खुलासा किया कि घटना से एक दिन पहले कुछ संदिग्ध लोग उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे, जिससे साफ होता है कि यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी। रोज सुबह बड़ी रकम लेकर बाजार जाने की जानकारी अपराधियों को पहले से थी।

इधर लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.