गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीतिसमस्या

ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर सांसद, विधान पार्षद और जदयू महासचिव का काफिला रोका

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर आज सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी रीना यादव और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील के काफिले को रोककर विरोध किया।

Villagers stopped the convoy of MP Legislative Councilor and JDU General Secretary demanding a paved road 2दरअसल नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार अपने अन्य नेताओं के साथ अंबा पंचायत के में उद्घाटन समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उनके काफिले को बीच रास्ते में ही रोक कर अपना विरोध प्रकट किया।

उसके बाद सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अपने वाहन से उतरकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द ही निदान करने की भी बात कही।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई कई महीनो से लगातार देकेपूरा गांव में पक्की सड़क की मांग मंत्री और नालंदा सांसद से की जा रही थी। बरसात के समय इस कच्ची सड़क पर इंसान तो क्या जानवर का भी चलना मुश्किल होता हैं।

ग्रामीणों वे बताया कि इसी कच्ची सड़क से बच्चे स्कूल जाते हैं। इस कच्ची सड़क पर चलने के दौरान कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!