महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या या पति का भाभी संग अवैध संबंध में हुई हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सोहसराय थाना इलाके के बड़ी पहाड़ी मंसूरनगर मोहल्ला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दी है। मृतका सुशील कुमार की 29 वर्षीय पत्नी रानी देवी है।

मृतका की मां हरनौत थाना के चंडी मोड़ निवासी राजेश प्रसाद की पत्नी ऊषा देवी का आरोप है कि भाई के मरने के बाद उनके दामाद का भाभी से अवैध संबंध हो गया है। परसों रात भी उनकी बेटी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसकी शिकायत उसने अपनी मां से की थी।

मंगलवार को मायके वाले उसके घर पहुंच कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद आज दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और जब उसका पति दुकान चला गया तो भाभी और उसके पुत्र ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

जबकि पति का कहना है कि उसके भाई की मौत कैंसर से हो गई थी। इस दौरान इलाज के लिए उसकी मां ने लोगों से कर्ज लिया था। आए दिन लोग कर्ज के रुपए मांगने के लिए घर पर आकर तगादा किया करते थे। इस कारण वह अक्सर डिप्रेशन में रहा करती थी। आज जब हम दुकान चले गए और बच्चे पढ़ने चले गए, इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker