Home खेल-कूद वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा का नालंदा में भव्य स्वागत

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा का नालंदा में भव्य स्वागत

Women's Asian Hockey Championship Trophy Gaurav Yatra received a grand welcome in Nalanda
Women's Asian Hockey Championship Trophy Gaurav Yatra received a grand welcome in Nalanda

राजगीर (नालंदा दर्पण डेस्क)। वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा का बिहार के नालंदा जिले में आगमन 4 नवंबर को होने जा रहा है। उसे लेकर उत्साह चरम पर है। ट्रॉफी का भव्य स्वागत जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के सोगरा हाईस्कूल मैदान में किया जाएगा। यह यात्रा विभिन्न प्रखंडों और प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करते हुए 10 नवंबर को राजगीर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

जिला प्रशासन और खेल विभाग ने इस गौरव यात्रा की तैयारी बड़े जोरों पर शुरू कर दी है। इस दौरान ट्रॉफी यात्रा 5 नवंबर को नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, नव नालंदा महाविहार डिम्ड यूनिवर्सिटी, बड़गांव स्थित सूर्यपीठ और कुंडलपुर का भ्रमण करेगी।

6 नवंबर को ट्रॉफी यात्रा मगध साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर पहुंचेगी, जहां इसके स्वागत की विशेष तैयारी की गई है। यहां वेणुवन, नेचर सफारी, जू सफारी राजगीर, विश्वशांति स्तूप, सोन भंडार, मणियार मठ, वीरायतन और जीवक आम्रवन जैसी जगहों का दौरा किया जाएगा।

हिलसा, औंगारी छठ घाट और पावापुरी का होगा भ्रमणः यह गौरव यात्रा 7 से 9 नवंबर तक हिलसा और औंगारी छठ घाट होते हुए 10 नवंबर को पावापुरी जल मंदिर का भी भ्रमण करेगी। वहीं अपने अंतिम पड़ाव के रूप में राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर पहुंचेगी।  जहां 11 नवंबर से 20 नवंबर तक वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा।

ट्रॉफी यात्रा में ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को जोड़ने का प्रयासः इस ट्रॉफी गौरव यात्रा में नालंदा जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को खासतौर पर शामिल किया गया है। ताकि खेल के प्रति लोगों में जागरूकता और गौरव की भावना बढ़ सके। खेल प्रेमियों के लिए यह एक अनोखा अवसर है। वे न केवल अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप ट्रॉफी का स्वागत करेंगे, बल्कि अपने ऐतिहासिक धरोहरों को भी नए नजरिए से देख सकेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version