नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, शव को रेलवे लाइन ट्रैक के पास फेंका

बिहारशरीफ (मिथुन कुमार)। दीपनगर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर राजगीर रेलखंड के तुंगी हाल्ट के भटविघा गांव के समीप एक युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई।

मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव निवासी जगदीश यादव का 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव के रूप में किया गई है। मृतक ट्रक ड्राइवर था।

मृतक के पिता जगदीश यादव का आरोप है कि युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर शव को रेलवे लाइन के समीप फेंक दिया गया है, ताकि ट्रेन की चपेट में आने से घटना प्रतीत हो।

विगत 7 जून को बिहार शरीफ के देकुली घाट मोहल्ले में नगर थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के रहने वाले राहुल कुमार को चाकू मार बदमाशों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रमोद यादव का भाई बलम आरोपित है।

इस संबंध में कार्रवाई नहीं होने से उग्र परिजनों ने अस्पताल चौराहा को जाम कर दिया। परिवार वाले प्रतिशोध में चाकुओं से गोद कर हत्या की बात बता रहे हैं।

दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »