अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 3 माह पहले रेप केस में गया था जेल

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के गढ़ियापर गांव के पास शनिवार के संध्या करीब 7 बजे एक युवक को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कैला गांव निवासी जयगोविंद साव के पुत्र जगदीश साव के रूप में किया गया है। इघर युवक के हुए हत्या में कई तरह के चर्चा सामने आ रहा है।

हत्या के पीछे अवैध संबंध बताया जा रहा है। मृतक बलात्कार के मामला में तीन माह से जेल में था, जो एक माह पूर्व ही जेल से छुटकर आया है।

थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि युवक का लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किया गया है शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई किया जाएगा।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »