अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

युवक की गोली मारकर हत्या, 1 पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस समेत भाग रहे 2 आरोपी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा थाना क्षेत्र इलाके के सबैत गांव में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

Youth shot dead two accused running away with 1 pistol and 14 live cartridges arrested 1परिजनों ने बताया कि अलमास नामक युवक मुर्गी बेचने के लिए जा रहा था। तभी सबैत गांव के खाडपर इलाके में पूर्व से घात लगाए दो युवकों ने अलमास को देखते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिससे अलमास के सिर में गोली लग गई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

अलमास की हत्या करते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों हमलावर को खदेड़ कर पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस गश्ती दल ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि युवक अलमास के द्वारा कुछ युवकों का तालाब में नहाते हुए का वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने का धमकी दिया जा रहा था।

आरोपी हमलावर कई बार वीडियो डिलीट करने का अनुरोध किया था। रविवार को इसी बात को लेकर गोली मारने की बात सामने आ रही है। हालांकि परिजन इस बात को नकार रहे है।

वहीं डीएसपी राजगीर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में मौके पर गिरफ्तार दोनों आरोपी पुछताछ कर रही है। पुलिस ने एक पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=V-_u95nobRo[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »