गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

शौच करने गए अधेड़ की पइन में डूबकर मौत, पानी में छहलाता मिला शव

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरू बिगहा में शौच के दौरान पइन में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी बुधन बिंद के पुत्र बुदानी जामदार के रूप में किया गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम गांव के केवाल खंधा तीन मुहानी के तरफ़ शौच के लिए गए थे। देर रात तक वह वापस नहीं लौटे। परिवार द्वारा खोजबीन किया जा रहा था।

इसी दौरान सुबह लगभग दस बजे के आसपास लोगों ने पानी में तैरता हुआ शव देखा, तब जाकर लोगों को घटना की जानकारी हुई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

इधर घटना की जानकारी मिलते हैं नगरनौसा थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदा अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।