Thursday, January 15, 2026
अन्य

    नालंदा में BPSC TRE-3 के 1323 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा-3 (BPSC TRE-3) में सफल अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद 9 मार्च को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इन सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

    परीक्षा परिणाम नवंबर 2024 में ही घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद अभ्यर्थी अपने नियुक्ति पत्र मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

    नालंदा जिले के 1323 सफल अभ्यर्थियों ने TRE-3 परीक्षा उत्तीर्ण की थी और उनकी काउंसलिंग भी पूरी हो चुकी है। इन सभी को पटना बुलाया गया है। जहां मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

    वहीं जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अब तक काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं। उनकी काउंसलिंग बाद में कराई जाएगी और उसके बाद ही उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रशासन ने सभी योग्य अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

    नियुक्ति पत्र मिलने की खबर से सफल अभ्यर्थियों में उत्साह है। शिक्षक बनने का सपना देखने वाले इन अभ्यर्थियों के लिए यह एक यादगार अवसर होगा। जब वे अपने करियर की नई शुरुआत करेंगे। कई अभ्यर्थियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।

    शिक्षा विभाग के अनुसार नए शिक्षकों की नियुक्ति से राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे न केवल शिक्षकों की कमी दूर होगी। बल्कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल सकेगी।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार