एकंगरसरायअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

एकंगरसराय में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या

Shyam Prasad was returning home on a motorcycle when armed assailants allegedly targeted him on the Ekangarsarai-Islampur road.

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। एकंगरसराय-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर तारापुर गांव के समीप रविवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने अमनार खास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, श्याम प्रसाद प्रतिदिन की तरह रविवार को भी एकंगरसराय से बाइक पर सवार होकर अपने घर अमनार खास लौट रहे थे। इसी दौरान तारापुर गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से श्याम प्रसाद को एकंगरसराय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि श्याम प्रसाद पंचायत समिति सदस्य होने के साथ-साथ एकंगरसराय में डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के क्लिनिक में कंपाउंडर के रूप में भी काम करते थे। रोजाना की तरह वे रविवार को भी क्लिनिक का काम पूरा करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अमनार खास ले गए। इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात से जुड़े साक्ष्यों की छानबीन शुरू कर दी है। गोलीबारी की इस घटना के पीछे बदमाशों का क्या मकसद था और हत्या में कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

पंचायत प्रतिनिधि की दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.