अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

2 दवा व्यवसायी को गोली मारी, 2 बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बीते देर शाम राजगीर नगर के एक मेडिकल एजेंसी पर हमला कर मारपीट, लूटपाट और गोलीबारी करने के आधे दर्जन आरोपियों में से पुलिस ने दो अपराधियों को पिस्तौल, तीन जीवित और एक मृत कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डीएसपी प्रदीप कुमार के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त प्रहलाद कुमार पिता नीरज कुमार और मोनू कुमार दोनों थाना राजगीर जिला नालंदा के निवासी हैं। शेष फरार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रविवार को साढ़े आठ बजे के करीब गिरफ्तार अपराधी अपने चार अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंच कर तेरह हजार रूपये रंगदारी की मांग की। रंगदारी देने से मना करने पर उनलोगों के द्वारा गोपाल कुमार और उसके भाई आलोक कुमार के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं गोलीबारी की गयी। घटना के दौरान ही दुकानदार और स्थानीय लोगों द्वारा प्रहलाद कुमार और मोनू कुमार को पकडकर पुलिस के हवाले कर किया गया था।

डीएसपी ने बताया कि तलाशी लेने पर प्रहलाद कुमार के पास से एक देशी पिस्तौल व एक कारतूस व एक जिंदा कारतूस और मोनू कुमार के पास से दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। प्रहलाद कुमार का आपराधिक इतिहास पुराना है। केवल राजगीर थाने में उसके खिलाफ 15 कांड दर्ज है।

डीएसपी ने बताया कि रविवार की देर शाम शहर के कलाली मोड़ के समीप एक दवा दुकान में गोलीबारी की घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। गोली से घायल गोपाल कुमार और उसके भाई आलोक कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोगों द्वारा पकड़े गये दो अपराधियों को पुलिस हिरासत में लिया घटना में घायल दोनों युवक शहर के नई पोखर गांव के पंकज कुमार का पुत्र और सियाराम सिंह का पौत्र है। घटना स्थल से अपराधियों की बाइक भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। गोपाल कुमार के अनुसार अपराधियों द्वारा उनकी दवा दुकान के कैश बॉक्स से 12 हजार रुपये की लूट भी की गयी है।

डीएसपी ने बताया कि छापामारी दल के राजगीर थानाध्यक्ष चन्द्रभानु, एसआई रवि कुमार, एसआई शिव कुमार राय, एसआई प्रवीण प्रताप सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। डीएसपी के अनुसार प्राथमिकी अभियुक्त प्रहलाद कुमार के खिलाफ राजगीर थाने में कांड संख्या-117/23, 534/21, 423/20, 30 /22, 429/20, 22/21, 123/21, 366/21, 162/21, 399/21, 04/22, 135/23, 463/19, 95/20, 610/22 दर्ज है। वह अनेकों बार जेल जा चुका है।

 विम्स पावापुरी में चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट, देखें X पर वायरल वीडियो

रोहिणी नक्षत्र की भीषण गर्मी देख मुस्कुराए किसान, 2 जून तक रहेगी नौतपा

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा