अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

परवलपुर और बिंद में 2 पिस्टल और 35 जिंदा कारतूस समेत 3 युवक गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। परवलपुर थाना पुलिस गश्ती दल ने परवलपुर बाजार बस स्टैंड के समीप एक बाइक पर बिहारशरीफ की ओर से दो युवक को छह जिंदा कारतूस लोडेड एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) गोपाल कृष्ण के अनुसार परवलपुर पुलिस गश्ती दल ने दिन के एक बजे परवलपुर बस स्टैंड के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध को आते पाया। जब गश्ती दल द्वारा बाइक को रोककर तलाशी ली गई तो एक छह राउंड का देशी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद हुआ।

तीनों संदिग्ध में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीता बीघा गांव के भूषण गोप के पुत्र गौतम कुमार एवं वेन थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बीघा गांव के पंकज प्रसाद के पुत्र सचिन कुमार के रुप में की गई है। वहीं जब्त बाइक की जांच की जा रही है कि चोरी की तो नहीं है।

देशी कट्टा एवं 29 कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

बिंद थाना पुलिस ने एक देशी कट्टा और 29 जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी बौधु पासवान के पुत्र रंजय पासवान के रूप में की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश वारदात करने के लिए गांव के बाहर घूम रहा है। जिससे पूरे गांव के लोग दहशत में थे। जानकारी मिलने के बाद बिंद थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस को आते देख आरोपी घर में घुस गया। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घर की तलाशी में एक कट्टा और 29  जिंदा कारतूस बरामद की गयी। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा