नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षास्वास्थ्य

सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत दवा खाने से स्कूल के 30 छात्र हुए बीमार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत दवा खाने से स्कूल के करीब 30 छात्र बीमार हो गए।

आनन फानन में सभी बच्चों को अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक की निगरानी में सभी बच्चों को इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया।

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवधर पासवान ने बताया कि स्वस्थकर्मियों की देखरेख में सभी बच्चों को दवा खिलाई गई। दवा खाने के थोड़ी देर बाद कुछ बच्चों ने उल्टी, सर में चक्कर और दर्द शिकायत करने लगे।

जिसके बाद इसकी जानकारी विभाग और अस्पताल को दी गई। जहां से तुरंत एंबुलेंस भेज कर बच्चों को अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद सभी बच्चे ठीक होकर घर चले गए।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »