अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      आरएमपी डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझा, 3 लोग गिरफ्तार, हिलसा डीएसपी ने दी जानकारी

      हिलसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैंदापुर गांव में एक आरएमपी डॉक्टर की गोली मारकर हुई हत्या और उसके शव को ठिकाना लगाने का प्रयास के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है।

      इस संबंध में वारदात की जानकारी देते हुए हिलसा डीएसपी ने बताया कि निरंजन कुमार एक आरएमपी डॉक्टर था। उसी के क्लीनिक में हिलसा की वर्षा नामक एक महिला पिछले कई महीने से साथ में काम करती थी। उसी से आरएमपी डॉक्टर का अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरएमपी डॉक्टर के वर्षा के साथ अक्सर हिलसा आया जाया करता था।

      उन्होंने बताया कि वारदात की देर रात भी वह महिला को छोड़ने उसका घर हिलसा गया था। इसी दौरान वर्षा के घर वालों के निरंजन कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी गई। इस घटना को लेकर एफएसएल टीम की मदद ली गई। जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!