अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 लोग गंभीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए, जिनका ईलाज अस्पताल में जारी है।

अस्थावां में अज्ञात वाहन के धक्के से किशोर की मौत हो गयी। दूसरा किशोर जख्मी है। हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दी। इसी तरह, सरमेरा में अनियंत्रित बाइक सड़क पर पलट गयी।

जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी और दो जख्मी हो गये। वहीं, बाइक की चपेट में आकर एक महिला की भी मौत हो गयी। इधर, चिकसौरा में टेम्पो पलटने से एक महिला की जान चली गयी।

अस्थावां थाना क्षेत्र के ओइयाव गांव के पास बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव निवासी देवानंद पासवान के 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की मौत हो गयी। उसका दोस्त सुधीर कुमार जख्मी हो गया है।

परिजनों के मुताबिक सूरज किताब खरीदने के लिए ओइयाव बाजार जा रहा था। उसी दौरान ओइयाव गांव के पेट्रोप पंप के पास किसी वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया।

इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ परिजन सड़क पर उतर गये। ग्रामीणों ने सारे-वारिसलिगंज मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे।

जाम की सूचना पर बीडीओ अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष शोएब अख्तर वहां पहुंचे। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

तेज रफ्तार बाइक पलट गयी सड़क पर: सरमेरा थाना क्षेत्र के चुहरचक गांव के पास एसएच 78 पर बुधवार को गोपालबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सड़क पर ही अनियंत्रित होकर पलट गयी।

इस हादसे में बाइक सवार पटना जिला के दरवे-भदौर थाना के डभावां गांव निवासी कालू यादव के 18 वर्षीय पुत्र सूरज की मौत हो गयी। बाइक पर सवार उसी गांव के रितु पासवान का पुत्र छोटु कुमार व रामविलास पासवान का पुत्र सूरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाइक पलटने के बाद काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गयी। वहां से गुजर रही चुहरचक गांव की 60 वर्षीया सारो देवी बाइक की चपेट में आ गयी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इस दौरान उनकी भी मौत हो गयी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के हवाले कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी।

बीच सड़क पर पलट गया टेम्पो: चिकसौरा थाना क्षेत्र के डियावां-बेरथू मार्ग पर दिरीपर स्कूल के पास टेम्पो पलटने से महिला की मौत हो गयी। मृतका छोटकी खानपुरा गांव निवासी परमेश्वर मांझी की 60 वर्षीया पत्नी शर्मिला देवी है।

उनकी भतीजी संगीता देवी ने बताया कि बुआ छोटकी खानपुरा गांव के पास टेम्पो पर सवार हुई थी और बेरथू की ओर जा रही थी। दिरीपर स्कूल के पास टेम्पो पलट गया। इसके बाद चालक टेम्पो लेकर भाग गया। जबतक पुलिस पहुंचती महिला की मौत हो चुकी थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया है। चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker