Tuesday, February 17, 2026
अन्य

    एक कमरे के प्राइमरी स्कूल में सभी वर्ग के 96 बच्चों की पढ़ाई!

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय प्रखंड के दाउदपुर प्राइमरी स्कूल में 96 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह स्कूल केवल एक कमरे का है। इस एकमात्र कमरे में सभी कक्षाओं (पहली से पांचवीं) की पढ़ाई होती है, जिसके कारण बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

    यह विद्यालय भवन 1976 में बनाया गया था। करीब 48 साल बीत जाने के बावजूद न तो भवन का विस्तार हुआ और न ही इसे अपग्रेड किया गया। कमरे के अंदर तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे एक साथ पढ़ते हैं। जबकि पहली और दूसरी कक्षा के छात्र बरामदे में बैठकर पढ़ाई करते हैं।

    बरामदे में ही मिड डे मील योजना के तहत खाना बनाने का सामान, जलावन और अन्य उपकरण रखे जाते हैं। जिससे पहले से ही सीमित जगह और सिकुड़ जाती है।

    कमरे में पढ़ाई का माहौल भी चुनौतीपूर्ण है। एक कोने में शिक्षक अंग्रेजी पढ़ाते हैं तो दूसरे कोने में हिंदी की पढ़ाई होती है। बच्चों को एक साथ दोनों विषयों की आवाजें सुनाई पड़ती हैं, जिससे उनकी एकाग्रता भंग होती है।

    पहले इस विद्यालय में 135 बच्चों का नामांकन था, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण कई बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया। अब केवल 96 बच्चे ही पढ़ाई कर रहे हैं। इन बच्चों की देखरेख के लिए 6 शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

    बहरहाल, दाउदपुर प्राथमिक विद्यालय की स्थिति न केवल बच्चों के भविष्य के लिए चिंताजनक है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है। स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवन का विस्तार किया जाए और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!