खेलो इंडिया यूथ गेम्स और विमेंस एशियन कबड्डी चैंपियनशिप की तैयारी शुरु

{ राजगीर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स और विमेंस एशियन कबड्डी चैंपियनशिप न केवल खेल के क्षेत्र में बिहार का नाम रोशन करेंगे, बल्कि यहां के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर साबित होंगे…}

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में मार्च और अप्रैल-मई 2025 में आयोजित होने वाले विमेंस एशियन कबड्डी चैंपियनशिप और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) कोलकाता और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने खेल परिसरों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इन आयोजनों को लेकर राजगीर सहित राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 27 प्रकार के खेलों का आयोजन होगा। जिसमें सात हजार से अधिक खिलाड़ी, कोच और अधिकारी भाग लेंगे। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि बिहार के खेल बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए राजगीर के अलावा गया, पटना, भागलपुर और कल्याण बिगहा में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

मार्च 2024 में राजगीर में एशियन कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसके लिए इंडोर हॉल और अन्य सुविधाओं के निर्माण को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय ने आयोजन स्थल की तैयारियों को प्राथमिकता देने की मांग की है।

राजगीर के खेल परिसर में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है-

  • एयर-कंडीशनिंग सिस्टम और आधुनिक उपकरणों से युक्त छात्रावास।
  • स्वास्थ्य केंद्र और जिम की स्थापना।
  • साइक्लिंग के लिए वेलोड्रम का निर्माण। इसे तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया है।

बिहार वेइटलिफ्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि राजगीर खेल परिसर आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बनेगा।

खेल संघों के पदाधिकारियों ने सुझाव दिया है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के जरिए 2027 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की तैयारी भी की जा सकती है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक एडीजी रविंद्रन शंकरण ने आश्वासन दिया है कि सरकार आयोजन की सफलता के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। यह आयोजन बिहार के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें