गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नालंदा के इन 3 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

{ राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 ने विकास को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। यह पुरस्कार इन पंचायतों के कुशल नेतृत्व और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल नालंदा के लिए बल्कि, पूरे बिहार के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी…}

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 के लिए नालंदा जिले के तीन मुखिया- अकौना पंचायत के अभय कुमार सिंह, चोरसुआ पंचायत के चंदन कुमार और पारथू पंचायत की कुमारी तृप्ति का चयन किया गया है। इन तीनों मुखियाओं को 11 दिसंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

यह पुरस्कार उन पंचायतों को प्रदान किया जाता है जो सतत विकास लक्ष्य (SDG) के तहत पंचायत विकास सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं।

  • शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बुनियादी ढांचे में बेहतर कार्य।
  • सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की प्रभावशीलता।

मुखिया अभय कुमार सिंह, अकौना पंचायत, बेन प्रखंड के प्रमुख कार्यः

    • आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल भवनों का निर्माण।
    • पीसीसी सड़कों और नल-जल योजना का सफल क्रियान्वयन।
    • आयुष्मान कार्ड और राशन वितरण में पारदर्शिता।
  • पंचायत को पहले भी कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।

 मुखिया चंदन कुमार, चोरसुआ पंचायत, गिरियक प्रखंड के प्रमुख कार्यः

    • कृषि, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण।
    • सात निश्चय योजना के तहत चतुर्दिक विकास।
    • समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान की दिशा में कार्य।
  • पंचायत को पहले भी सम्मान मिल चुका है।

मुखिया कुमारी तृप्ति, पारथू पंचायत, एकंगरसराय प्रखंड के प्रमुख कार्यः

    • सरकारी योजनाओं का कुशल क्रियान्वयन।
    • पंचायत के विकास में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना।
    • शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वच्छता पर विशेष ध्यान।
  • मुखिया तृप्ति ने इस पुरस्कार को पंचायतवासियों को समर्पित किया।

बता दें कि राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 के लिए बिहार के कुल 48 पंचायतों का चयन किया गया है। जिनमें से तीन नालंदा जिले से हैं। यह नालंदा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो राज्य के अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बनेगा।

11 दिसंबर को विज्ञान भवन में सम्मान समारोहः इस पुरस्कार के लिए चयनित मुखियाओं को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राज्य पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार सभी चयनित मुखियाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

बहरहाल पुरस्कार की घोषणा के बाद चयनित पंचायतों के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने इसे अपने क्षेत्र की उपलब्धि बताया है और इसे पूरे जिले के लिए गर्व का विषय माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार