करायपरसुराय थाना पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश कर आरोपी को पकड़ा

हिलसा (नालंदा दर्पण)। करायपरसुराय थाना पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कृष्णा बिंद पिता स्वर्गीय देवलाल बिंद अपने निजी घर में हथियार निर्माण और बिक्री का अवैध कार्य कर रहा था।

हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को सुबह करीब 11:10 बजे करायपरसुराय थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम अगारपर निवासी कृष्णा बिंद अपने घर में हथियार बना और बेच रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए करायपरसुराय पुलिस ने रणनीतिक घेराबंदी की और आरोपी के घर पर छापा मारा।

पुलिस ने आरोपी को हथियार बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा और छापेमारी के दौरान लोहे और लकड़ी से बना एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण, 10,000 रुपये नगद सामान बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने हथियार बनाने और बेचने की बात कबूल की। यह भी खुलासा हुआ कि वह पहले भी इसी तरह के आरोपों में जेल जा चुका है। करायपरसुराय थाना में आरोपी के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ करायपरसुराय थाना कांड संख्या 225/24 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की दिशा में काम कर रही है।

इस सफल कार्रवाई में करायपरसुराय थाना और चिकसौरा थाना के सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे। टीम का नेतृत्व पुअनि अमित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष करायपरसुराय थाना ने किया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। क्योंकि इस तरह के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई अपराधियों के हौसले पस्त करने में सहायक होती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker