नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

शराब कारोबारी के सील बंद घर में यूं दारु चुलाता मिला पिता-पुत्र

बिंद (नालंदा दर्पण)। बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनचक गांव में शराब निर्माण के धंधा का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 45 लीटर निर्मित शराब और 400 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब बरामद की। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और गैस चूल्हा भी जब्त किया गया।

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह अवैध धंधा गांव के एक सील बंद एक घर में हो रहा था। यह घर कृष्ण बल्लभ यादव का है। जो लंबे समय से गांव में नहीं रहते। उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर रौशन यादव और उनका बेटा सुजीत यादव यहां शराब निर्माण कर रहे थे।

पुलिस के पहुंचते ही दोनों आरोपी ने छत से कूदकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके पर शराब और अन्य सामान बरामद कर लिया। सुजीत यादव पहले से ही एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण और तस्करी में लिप्त रहा है।

फिलहाल दोनों पिता-पुत्र फरार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब निर्माण की बढ़ती घटनाएं काफी चिंता का विषय है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker