नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

कानून व्यवस्थाः गुटखा देने में देरी हुई तो दुकानदार को मार दी गोली

इस तरह की घटनाएं न केवल स्थानीय निवासियों के मन में डर पैदा करती हैं, बल्कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल खड़े करती हैं। पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर भरोसा सुनिश्चित करना होगा…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव में देर शाम बदमाशों ने गुटखा देने में देरी होने पर एक चाय दुकानदार को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जख्मी दुकानदार नरेश यादव के पुत्र राकेश यादव बताया जाता है। उसे गंभीर हालत में अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाय दुकानदार राकेश यादव ने बताया कि वह अपनी दुकान पर रोज़ाना की तरह ग्राहकों को चाय व अन्य सामान बेच रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार तीन युवक दुकान पर पहुंचे और गुटखा मांगा। गुटखा देने में थोड़ी देरी होने पर युवक गुस्से में आ गए और गाली-गलौज करने लगे। वहीं कहा कि दुकान में बैठका लगाते हो। गोली मार देंगे।

राकेश यादव ने शुरू में इसे धमकी समझा, लेकिन तभी एक युवक ने हथियार निकाल लिया और उसे लोड कर दिया। जब दुकानदार ने डरकर भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली उसकी पीठ में जाकर लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि छोटी-छोटी बातों पर भी जानलेवा हमले करने से नहीं चूक रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future