अब साइबर क्राईम का सामने आया नया तरीका, FIR बना ठगी का हथियार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अब साइबर अपराधियों द्वारा ठगी का एक नया तरीका अपनाया जा रहा है।  जिसके तहत वे कानूनी प्रक्रिया में फंसे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वे साइबर अपराधी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ऑनलाइन पोर्टल से एफआईआर की जानकारी चुराकर अभियुक्तों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।

साइबर क्राइम डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि ये अपराधी एफआईआर से अभियुक्तों की व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने के बाद उनसे संपर्क करते हैं। वे खुद को केस की सुपरविजन और जांच में मदद करने वाला बताकर इन लोगों से मोटी रकम की ठगी करते हैं। इसके अलावा एफआईआर से नाम हटवाने का झूठा वादा कर पैसा निकालने की कोशिश करते हैं।

डीएसपी शंकर ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। वे झूठे वादे करते हुए पैसे ऐंठ रहे हैं। जबकि किसी भी मामले का सुपरविजन और अनुसंधान पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाता है और इसमें कोई भी व्यक्ति बिना उचित प्रक्रिया के शामिल नहीं हो सकता।

पुलिस की अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध कॉल का सामना हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9431829011 पर दी जाए। वे ऐसे किसी भ्रामक प्रस्ताव के लालच में न आएं और अपनी कानूनी लड़ाई उचित मार्ग से ही लड़ें।

वहीं साइबर अपराध विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक चिंताजनक प्रवृत्ति है। क्योंकि अपराधी कानूनी प्रणाली की जानकारी का दुरुपयोग कर नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कड़ी निगरानी बढ़ा दी है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future