नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

PM Shri Yojana: शिक्षा विभाग ने एक कैंपस में संचालित स्कूलों की सूची मांगी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पीएम श्री योजना (PM Shri Yojana) के तहत बिहार के 2948 स्कूलों की प्रारंभिक सूची बनाई गई है। इन स्कूलों को बेंचमार्क के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष सुधार किए जाएंगे और आवश्यक सुविधाएँ जुटाई जाएंगी।

शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों की सूची को अपडेट करने के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश भेजे हैं। राज्य परियोजना निदेशक योगेंद्र सिंह ने कहा है कि सूची में स्पष्ट किया जाए कि कितने स्कूल कक्षा एक से बारहवीं तक के हैं और जो एक ही कैंपस में संचालित हो रहे हैं। यह जानकारी तत्काल प्रभाव से मांगी गई है।

पीएम श्री योजना के तहत चयनित स्कूलों में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हें नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में नए कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा और छात्रों के लिए बेंच-डेस्क भी दिए जाएंगे।

पीएम श्री स्कूलों का चयन चैलेंज मोड के तहत किया जाता है। वे सरकारी स्कूल जो न्यूनतम मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें इस योजना के लिए चयनित किया जाता है। चयन प्रक्रिया में स्कूलों का मूल्यांकन कुछ मापदंडों के आधार पर किया जाता है।

फिलहाल बिहार सरकार द्वारा अनुशंसित स्कूलों की सूची केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजी जा रही है। स्कूलों की अंतिम सूची स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव की अध्यक्षता वाली एक विशेष समिति तैयार करेगी। प्रत्येक ब्लॉक या शहरी स्थानीय निकाय से अधिकतम दो स्कूलों का चयन किया जा सकता है- एक प्राथमिक विद्यालय और एक माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालय।

यह योजना पांच वर्षों तक जारी रहेगी। जिसमें अधिकांश खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को उन्नत बनाना और छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ सशक्त बनाना है। शिक्षा विभाग की इस पहल से राज्य में स्कूली शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार की उम्मीद की जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future