राजगीर वैभारगिरी पर्वत पर श्रीलंकाई बौद्ध पर्यटकों से लूटपाट

राजगीर (नालंदा दर्पण)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन और बौद्ध धर्म स्थल राजगीर के वैभारगिरी पर्वत पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। स्थानीय बदमाशों ने श्रीलंका से आए बौद्ध पर्यटकों के एक दल से हथियार के बल पर लूटपाट की। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य फरार बताया जा रहा है।
यह घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। श्रीलंका से आए 45 बौद्ध पर्यटकों का दल वैभारगिरी पर्वत पर घूमने गया था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर पर्यटकों को डराया और उनसे महंगे मोबाइल, घड़ियाँ और कुछ कपड़े लूट लिए। अचानक हुए इस हमले से पर्यटक भयभीत हो गए और तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया।
राजगीर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जोगेंद्र राजवंशी (30 वर्ष) और सोनू कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मार्क्सवादी नगर के रहने वाले हैं और इनका पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
इनके खिलाफ राजगीर थाना में पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। तीसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 309(4) के तहत केस दर्ज किया गया है।
इस घटना के बाद श्रीलंकाई बौद्ध पर्यटकों में दहशत का माहौल है। ऐसे मामले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आ सकता है। जिससे बिहार के पर्यटन को नुकसान होने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आश्वासन दिया है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
- अब बेहद रोमांचक होगा राजगीर-कोडरमा रेल सफर, घने जंगलों और सुरंगों से गुजरेगी ट्रेन
- चमकी बुखार को लेकर हाई अलर्ट जारी, ऐसे करें बचाव
- पटना HC का बड़ा फैसला: JE पद के लिए BTech डिग्रीधारी अयोग्य
- बिहार में बनेंगा माडर्न डिजिटल कृषि निदेशालय, जानें खासियत
- बेंच-डेस्क खरीद घोटाला: HM की शिकायत पर DDC ने गठित की जांच टीम
[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]





