चंडीअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी में जमीन कब्जा करने जा रहे 3 बदमाश सोहसराय में धराए

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है। सभी संभावित आपराधिक कड़ियों की तह तक जाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। छापामारी दल में सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय चौक पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में पुलिस ने एक काले रंग की एक्सयूवी वाहन से तीन अपराधियों को हथियारों और अन्य आपराधिक सामग्रियों के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान उनके पास से एक 7.65 मि.मी. बोर की पिस्टल, दो खाली मैगजीन , एक 315 बोर का देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, नकदी 10905 रुपये, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कीं है।

गिरफ्तार तीनों अपराधियों की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के अम्बेर निवासी स्व. अरविंद प्रसाद का पुत्र पवन कुमार, गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सांसामुसा पाण्डेय टोला निवासी लोकनाथ पाण्डेय का पुत्र कुणाल पाण्डेय उर्फ अंकित सिंह, मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावा निवासी अश्विनी कुमार का पुत्र  शुभम् राज के रूप से की गई है।

सदर एसडीपीओ मो. नुरुल हक़ के अनुसार सोहसराय चौक पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखने वाली एक काले रंग की एक्सयूवी को रोका गया। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए पूछताछ की गई। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें हथियार और अन्य सामग्रियां बरामद हुईं।

पूछताछ में अपराधियों ने खुलासा किया कि वे चंडी थाना क्षेत्र के जगतपुर में एक भूमि विवाद में जबरन कब्जा करने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसडीपीओ ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बरामद वाहन, हथियार, और अन्य सामग्रियों को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.