इस्लामपुर JDU विधायक ने क्षेत्रवासियों के लिए जनसंपर्क कार्यालय खोला

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण संवाददाता)। इस्लामपुर नगर के मलिकसराय मुहल्ला में नवनिर्वाचित स्थानीय जदयू विधायक रुहेल रंजन ने एक जन सम्पर्क कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता के विभिन प्रकार की जनसमस्याओं को निष्पादन करने की उद्धेश्य से यह कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। ताकि क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सप्ताह में दो दिन वे खुद कार्यालय में मौजूद रहेंगे और जितना बन पड़ेगा, लोगों की समस्याओं से निजात दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम, पप्पु सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, विजय सिंह, रीतेश गांधी, वीरेंद्र गोप, विजय विश्वकर्मा, विनय सिंह, मुर्तजा हुसैन, मुख्तार अहमद, सौरव जैन, चंदन पटेल आदि लोग मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख समाचार

सर्वप्रिय समाचार