लोहंडा हॉल्ट के पास अवैध रेलवे फाटक बंद, सुरक्षा को लेकर रेलवे सख्त

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण/विवेक यादव)। फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर लोहंडा हॉल्ट के समीप स्थित एक अवैध रेलवे फाटक को रेलवे अधिकारियों ने बंद कर दिया है। यह कार्रवाई यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

रेलवे विभाग के अनुसार उक्त फाटक बिना किसी गेटमैन के संचालित हो रहा था, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। ऐसे अनधिकृत फाटकों पर न तो चेतावनी संकेत उपलब्ध होते हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, जिसके कारण ट्रेन के अचानक आने पर राहगीरों और वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिल पाता।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकृत रेलवे फाटकों पर प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती रहती है, जो ट्रेन के आगमन से पहले फाटक को सुरक्षित रूप से बंद कर देते हैं। इसके विपरीत अवैध फाटकों पर विभाग का कोई नियंत्रण नहीं होता, जिससे लोग बेधड़क पैदल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पार करते रहते हैं।

रेलवे विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध फाटक दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। इसी को देखते हुए अभियान चलाकर इस तरह के फाटकों को चिन्हित कर बंद किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत रेलवे फाटकों का ही उपयोग करें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें