नगरनौसागाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगवित्तहिलसा

कैला पंचायत में विकास की 10 योजनाओं पर मुहर, विशेष ग्राम सभा में हुआ चयन

सड़क, नाली, पीसीसी ढलाई से लेकर आंगनबाड़ी और सामुदायिक भवनों की मरम्मती तक के कार्य GPDP में शामिल

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। सार्वजनिक संपत्तियों के सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण और ग्रामीण जनसुविधाओं के उन्नयन को लेकर कैला पंचायत में गुरुवार को विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। पंचायत सरकार भवन, कैला में आयोजित इस ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया शम्भू कुमार ने की। बैठक में ग्रामीण जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कुल 10 विकास योजनाओं का चयन किया गया।

चयनित योजनाओं को पंचायत की GPDP (ग्राम पंचायत विकास योजना) में शामिल किया गया है। इनमें सड़क, नाली, पीसीसी ढलाई, मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग के साथ-साथ सामुदायिक भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों के रंग-रोगन एवं मरम्मती से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

गांववार तय की गईं विकास योजनाएं

कैला गांव में लक्ष्मी स्थान से महादेव स्थान तक मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई का कार्य प्रस्तावित किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 9 में सामुदायिक भवन तथा आंगनबाड़ी केंद्र के रंग-रोगन और मरम्मती की योजना को प्राथमिकता दी गई।

लोदीपुर में दुखी चौहान के घर से ढलाई गली तक नाली निर्माण एवं पीसीसी ढलाई, जबकि प्रेमनविगहा में मुख्य सड़क से मध्य विद्यालय तक पीसीसी ढलाई का प्रस्ताव रखा गया।

तीना गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के रंग-रोगन एवं मरम्मती का कार्य चयनित किया गया है। दुधैला में राकेश कुमार के घर होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक नाली निर्माण एवं पीसीसी ढलाई की योजना शामिल की गई।

इसी क्रम में कुडवापर में मानकी प्रसाद के घर से चंदन पासवान के घर होते हुए पैन तक नाली निर्माण एवं पीसीसी ढलाई तथा गौरी ठाकुर के पास स्थित सामुदायिक भवन के रंग-रोगन एवं मरम्मती का प्रस्ताव लिया गया। हरगोपालपुर में भी सामुदायिक भवन के रंग-रोगन एवं मरम्मती कार्य को योजना में शामिल किया गया।

ग्रामीण जरूरतों को मिली प्राथमिकता

विशेष ग्राम सभा में योजनाओं के चयन के दौरान बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई। नाली और पीसीसी सड़क निर्माण जैसी योजनाओं से आवागमन तथा जलनिकासी की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है, जबकि सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मती से सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग का रास्ता तैयार होगा।

ग्राम सभा में पंचायत के सरपंच मंटू ठाकुर, उप मुखिया जितेन्द्र प्रसाद, लेखापाल अमरजीत कुमार, पंचायत रोजगार सेवक विजय पटेल, इंदिरा आवास सहायक ऋषिकेश कुमार, विकास मित्र रेणु कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक पवन कुमार सहित वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक में तय की गई योजनाओं को पंचायत विकास की आगामी कार्ययोजना में शामिल किए जाने से अब इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

 

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.