इस्लामपुरनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

जितिया पर्व पर सूर्य सरोवर में डूबी युवती की मौत, सहेली रह गई बेबस

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोबिल गांव स्थित सूर्य मंदिर के सरोवर में जितिया पर्व को लेकर स्नान करने गई 21 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान तुल्ली बिगहा गांव निवासी सुनील सिंह की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम अंजली जितिया पर्व के अवसर पर कोबिल गांव स्थित सूर्य सरोवर में स्नान करने पहुंची थी। स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चली गई। देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगी।

अंजली को डूबता देख जूही कुमारी नामक एक युवती ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अंजली गहरे पानी में समा चुकी थी। शोर मचने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जुटे और काफी प्रयास के बाद अंजली को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, शव को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जितिया जैसे पर्वों पर तालाबों और सरोवरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गहरे पानी वाले घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी की जरूरत इस घटना ने एक बार फिर सामने ला दी है। नालंदा में पर्व-त्योहारों के दौरान जलाशयों में डूबने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.