अस्थावांनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

मानपुर प्राथमिक विद्यालय में संविधान दिवसः 3 विद्यार्थियों को मिला स्टूडेंट ऑफ द मंथ सम्मान

मानपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी गई जानकारी, वर्ग चार के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर शिक्षक अब्दुस सलाम 26 जनवरी को होंगे सम्मानित।

अस्थावां (नालंदा दर्पण)। मानपुर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संविधान के प्रति अपनी समझ प्रदर्शित की।

कार्यक्रम के दौरान संविधान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया। बच्चों ने अनुशासन का पालन करने, अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में वर्ग चार के राजकुमार यादव, शुभम कुमार एवं प्रिंस कुमार शामिल हैं। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, विद्यालय प्रधान सूर्यकांत सिंह कांत ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि वर्ग एक से पांच तक के विद्यार्थियों के उपलब्धि स्कोर में वर्ग चार का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस सामूहिक उपलब्धि के लिए वर्ग चार के वर्ग शिक्षक अब्दुस सलाम को आगामी 26 जनवरी को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कदम बिहार एचपीपीआई के प्रतिनिधियों के अलावा प्रशिक्षु शिक्षिका प्रिया कुमारी एवं खुशबू कुमारी उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार की ओर से अभय कुमार, अब्दुस सलाम और रंजू कुमारी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कदम बिहार की साधनसेवी लवली कुमारी की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत राज अमावा के मुखिया भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक करने के साथ उनमें समानता, लोकतांत्रिक सोच, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करना रहा। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.