केएसटी कॉलेज में व्याप्त लूट-खसोट को लेकर मंत्री श्रवण कुमार का पुतला फूंका

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। जिले के विभिन्न संबद्ध डिग्री कॉलेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार और केएसटी कालेज में लूट खसोट के विरोध में इंकलाबी नौजवान सभा ने जिले के सभी प्रखंडों में केएसटी के सचिव सह मंत्री श्रवण कुमार का पुतला फूंका गया।

चंडी प्रखंड में इंकलाबी नौजवान सभा सह राज्य परिषद सदस्य विरेश कुमार के नेतृत्व में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया।

Minister Shravan Kumars effigy burnt in protest against the rampant looting in KST College 2नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के ही मंत्री श्रवण कुमार के संरक्षण में केएसटी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार और केएसटी इंटर कॉलेज के प्रचार डॉ संजीत कुमार दोनों हाथों से कालेज को लूट रहे हैं।

विरोध करने पर अनुशासनहीनता तथा अन्य आरोप लगाकर शिक्षकों को हटाया जा रहा है। यहां तक अनुदान राशि के नाम पर लूट मचा हुआ है। चहेते लोगों को ज्यादा राशि दी जा रही है।

गौरतलब रहे कि मंगलवार को बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर  इंकलाबी नौजवान सभा और शिक्षक कर्मचारी न्याय मंच की ओर से विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में चल रहे लूट-भ्रष्टाचार और दमन के विरोध में एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

परंतु केएसटी कॉलेज और मंत्री श्रवण कुमार से सम्बंधित मामला को देखते ऊपर के आदेश पर धरना को लॉकडाउन के आदेश का हवाला देकर आंदोलन को जिला प्रशासन के द्वारा बाधित किया गया और प्रशासन द्वारा धरना पर बैठे लोगों को  जबरन हटा दिया गया था।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker