सफाईकर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस, लगाए सरकार विरोधी नारे, हड़ताल शुरु

इसलामपुर (नालंदा दर्पण )। इसलामपुर नगर पंचायत की ओर से नगर की साफ-सफाई के कार्य मे लगे सफाईकर्मीगण आज अपनी माँगो को लेकर मशाल जुलूस निकाला।

Cleaners took out a masala procession raised anti government slogans started the strike 3इस दौरान सफाईकर्मियों ने राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की और कहा कि उन लोगों की मांगे पूरी नहीं होने तक काम काज ठप कर हड़ताल पर रहेंगे।

कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ ने बताया कि सफाईकर्मी सरकारीकरण करने के साथ सप्तम वेतन लागू करने आदि की मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकालकर हड़ताल पर चले गए हैं।

पूजा प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने संजय साहु

Cleaners took out a masala procession raised anti government slogans started the strike 2इसलामपुर थाना के अतासराय गांव में राम लक्ष्मण जानकी पूजा प्रबंध समिति की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसमति से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय साहु को पूजा प्रबंध समिति का अध्यक्ष मनोनित किया गया है।

इस दौरान अधयक्ष ने कहा कि कर्तव्य और निष्ठापूर्वक के साथ कार्य करेंगे।

उनके मनोयन पर राजेश गुप्ता, विजय ठठेरी, दिनेश चौधरी, गोपाल केसरी, व्रह्म सिंह, भुषण पंडित, अरविंद ठठेरी, योगेंद्र साव, रंजीत चौधरी, भुषण पंडित आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूलमाला पहनाकर अध्यक्ष को बधाई दी।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker