चंडी पंचायतः पूर्ण निकासी के बाबजूद हुए आंशिक कार्य, सरकारी आकड़ों में ढूंढिए विकास

नालंदा दर्पण डेस्क। कभी चंडी का अपना अलग वजूद था। लेकिन बतौर विधानसभा क्षेत्र नेताओं ने अपने नीजि स्वार्थवश इसे विलोपित कर दिया। प्रशासनिक तौर पर भी थरथरी और नगरनौसा प्रखंड-अंचल के रुप में इसके महत्वपूर्ण हिस्से काट दिए गए।

चंडी बाजार अब एक महज पंचायत बनकर रह गया है। बीते पाँच वर्षों में इस पंचायत में कहने को दर्जनों विकास योजनाएं क्रियान्वित की गई है, लेकिन यहाँ धरातल का सच काफी विकृत नजर आता है।

बहरहाल हम बात करते हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अति महात्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय योजना’ की। यहाँ जल नल हो या गली नली, उसमें सरकारी राशि की लूट उसी स्तर पर दिखती है, जैसा कि सुदूर ग्रामीण हलकों में।

इस पंचायत के वार्ड संख्या-07 में 12 लाख 40 हजार रुपए में 11 लाख 80 हजार रुपए की निकासी कर पेयजल निश्चय योजना पूरी कर ली गई है। नाली गली पक्कीकरण निश्चय योजना के तहत 12 लाख 50 हजार रुपए की राशि खर्च हुई है।

वहीं वार्ड संख्या- 08 में जल नल मद में कुल 18 लाख रुपए की राशि की निकासी की कर कार्य पूर्ण दर्शाया गया है। यहाँ नली गली मद में 5 लाख रुपए की योजना पूर्ण की गई है।

वहीं वार्ड संख्या- 09 में पेयजल निश्चय योजना के तहत कुल 11 लाख रुपए में 10 लाख 5 हजार रुपए की निकासी कर योजना पूर्ण दर्शाया गया है। वहीं गली नली योजना मद में कुल 4 लाख रुपए में 3 लाख 75 हजार रुपए खर्च की गई है।

इसी तरह वार्ड संख्या-12 में जल नल की कुल 8 लाख रुपए की पूरी राशि निकाल ली गई है, लेकिन कार्य अभी आंशिक तौर पर ही पूर्ण बताया गया है। इस वार्ड में नली गली योजना मद में भी कुल 4 लाख रुपए की रशि में 9 लाख 99 हजार रुपए की निकाशी कर ली गई है और कार्य अभी आंशिक पूर्ण ही हुआ है।

इसी तरह वार्ड संख्या-14 में जल नल योजना की 11 लाख रुपए की राशि में 10 लाख 49 हजार रुपए की निकासी हुई है। वहीं, नली गली योजना मद की कुल 9 लाख रुपए की राशि में 8 लाख 53 हजार 200 रुपए कर ली गई है।

वार्ड संख्या-15 में जल नल योजना की 9 लाख रुपए की राशि में 5 लाख 40 हजार रुपए की राशि निकाल ली गई है और कार्य नहीं किया गया है। यहाँ गली नली का कोई कार्य नहीं किया गया है।

वार्ड संख्या-13 में पेयजल योजना की 9 लाख रुपए की राशि में 8 लाख 61 हजार की निकासी की गई है। यहाँ भी नली गली का कोई काम नहीं हुआ है।

वहीं नली गली योजना मद में वार्ड संख्या-01 में 7 लाख रुपए की राशि में 4 लाख 75 हजार रुपए, वार्ड संख्या-05 में 6 लाख रुपए की राशि में 4 लाख 95 हजार, वार्ड संख्या-06 में कुल 3 लाख रुपए की राशि में 1 लाख 70 हजार, वार्ड संख्या-10 मेंकुल 10 लाख रुपएकी राशि में पूरी 10 लाख रुपए की निकासी हो गई है, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका है।

वहीं वार्ड संख्या-04 में नली गली की 2 लाख रुपए की योजना राशि में न कोई निकासी हुई है और न ही कोई काम। इस योजना के तहत वार्ड संख्या-13 और वार्ड संख्या-11 में कोई कार्य नहीं हुआ है।

Chandi Panchayat Despite complete withdrawal partial work done find development in government data 1
सीएम योजना ‘सात निश्चय योजना के तहत चंडी पंचायत में क्रियान्वित जल नल योजना के सरकारी आकड़ें…
Chandi Panchayat Despite complete withdrawal partial work done find development in government data 2
सीएम योजना ‘सात निश्चय योजना के तहत चंडी पंचायत में क्रियान्वित नली गली योजना के सरकारी आकड़ें…

अनुरोधः उपरोक्त समाचार के आकड़ें सरकारी हैं। आपके वार्ड या आस-पड़ोस में खर्च राशि से किस तरह के विकास हुए हैं। वे कितने कारगर हैं। कहीं योजनाएं मिसाल तो नहीं बनी है। या फिर वार्ड, मुखिया जैसे निर्वाचित जनप्रतिनिधि की सांठगांठ से राशि का बंदरबांट तो नहीं कर लिया गया। इससे आप हमें 08987495562 या 08969170514 पर फोटो-वीडियो समेत यथासंभव जानकारी से जरुर अवगत कराएं …प्रधान संपादक, नालंदा दर्पण.कॉम.

 

वेणुवनः विश्व का पहला बौद्ध विहार है राजगीर में बाँस का यह दर्शनीय जंगल
विश्व धरोहर नालंदा विवि भग्नावेश के पास 3 दुकानों को फूंका, लाखों का नुकसान
देवर भाभी ने एक साथ जहर खाकर की आत्महत्या, गाँव में मचा कोहराम
सरकारी उपेक्षा का शिकार राजगीर कन्या मध्य विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण
प्रत्याशी की दर्दनाक मौत के बाद वरदाहां पंचायत में मुखिया पद का चुनाव स्थगित

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker