महकार पंचायत मुखिया पद के लिए  मुन्ना ने किया नामांकन, कहा…

चंडी ( नालंदा दर्पण )।  चंडी प्रखंड के महकार पंचायत से मुखिया पद के लिए युवा प्रत्याशी मुन्ना कुमार ने नामांकन किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अपने समर्थकों के साथ उत्साहित दिखे मुन्ना कुमार ने अपनी जीत का दावा किया।

गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ महकार पंचायत के लिए युवा समाजसेवी मुन्ना ने मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने नालंदा दर्पण से बातचीत करते हुए कहा कि महकार पंचायत में पांच साल में विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है। महकार पंचायत की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि मुखिया पद पर जीत हासिल करने के बाद विकास का काम करेंगे। जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। पंचायत के विकास के मुख्य मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

चंडी के इस चर्चित दंपति ने पंचायत चुनाव नामांकन में दिखाई ताकत

पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन इस प्रखंड में खूब चला चूहे-बिल्ली का खेल

इसलामपुर के बड़ाय बूथ के वोटरों पर भौंरों का हमला, कई जख्मी, एक गंभीर

पनहर पंचायत में जिपस, पंसस, मुखिया, सरपंच के 7 प्रत्याशियों पर प्राथमिकी दर्ज

इसलामपुर में मुखिया प्रत्याशी समेत 55 लोगों पर एफआईआर, 2 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker