Thursday, February 12, 2026
अन्य

    जनता से फिर आशीर्वाद मांग रही है अनिता सिन्हा

    चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चुनाव प्रचार धीरे धीरे रंग पकड़ने लगा है। प्रत्याशी अब मतदाताओं के पास हाजिरी लगाना शुरू कर दिए हैं।

    इसी क्रम में चंडी पश्चिमी से जिला परिषद सदस्य अनिता सिन्हा अपने लाव-लश्कर के साथ महकार पंचायत के दौरे पर थीं।

    Anita Sinha is again seeking blessings from the public 1उन्होंने जनता से अपने दूसरी इनिंग के लिए आशीर्वाद मांगा। महकार पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद उन्होंने नालंदा दर्पण को बताया कि आज का जनसंपर्क अभियान बहुत ही अच्छा रहा। जहां भी गए जनता ने जीत का आशीर्वाद दिया।

    उन्होंने जनता से वादा किया कि चुनाव जीतने पर वह दुगुने उत्साह से क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित रहेगी।

    उन्होंने जनता से आह्वान की कि 15 नबंबर को ईवीएम का सिर्फ दूसरा बटन ही दबाना है।लेडी पर्स उनका चुनाव चिन्ह है। महिला मतदाता उनको देखते ही पहचान ले रही थी कि लेडी पर्स वाली उम्मीदवार उनके गांव की हुई है।

    उनके साथ बड़ी संख्या में महिला समर्थक और उनके पुत्र चंद्र प्रकाश भी साथ थें। उन्होंने कहा कि मेरी मां को जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा। जनता का समर्थन पूरी तरह उनके साथ है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें