जैतीपुर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के लिए सिविल सर्जन ने निदेशक को भेजा पत्र

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के जैतीपुर आस पास सुदूरवर्ती गांवों का पुराना स्थानीय बाजार है, जिस बाजार से क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को रोजमर्रा बुनियादी जरूरतों को पूरा होता चला आ रहा है।

Civil surgeon sent letter to director for Jaitipur Health and Wellness Center 2समाज सेवी विकास आनंद ने बताया कि नालंदा सांसद से यहां एक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर स्थापित कराने का अनुरोध किया था।

सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी जैतीपुर में स्वास्थ्य सेवा की उपयोगिता को देखते हुए इसके लिए विभाग को अनुशंसा पत्र भी भेजा था। उस पत्र के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु प्रधानमंत्री को पत्र लिखा।

तत्पश्चात पत्र को गंभीरता से लिया गया और नालंदा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बिहार चिकित्सा सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर जैतीपुर में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर स्थापित करने के लिए अनुरोध कर दिया है।Civil surgeon sent letter to director for Jaitipur Health and Wellness Center 1

सिविल सर्जन ने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री से प्राप्त आनंद विकास की उपर्युक्त विषयक माननीय सांसद नालन्दा के द्वारा इस्लामपुर प्रखंड के ग्राम जैतीपुर स्वास्थ्य उपकेन्द्र को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के रूप में विकसित करने हेतु विभाग को अनुशंसा किया गया है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, इस्लामपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार स्वास्थ्य उपकेन्द्र, जैतीपुर की स्थिति काफी जीर्ण अवस्था में है। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के रूप में विकसित करने हेतु भवन का जीर्णोद्धार अतिआवश्यक है।

खुद को पुलिस बता शिक्षक के घर से 8 लाख की संपति लूट ली, पुलिस को मिले चप्पलें

विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजगीर कॉलेज के संबंधन पर लगाई रोक, होगी जाँच

चंडी चिरैया पुल पर बाइक-मोबाइल छीना, माधोपुर बाजार से दो बाइक चोरी

नल जल योजना लूट के आरोपी महिला वार्ड सदस्य शपथ के पहले गिरफ्तार

बदमाशों ने दूध बिक्रेता को गोली मारी, हालत गंभीर, पटना रेफर

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker