अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      खुद को पुलिस बता शिक्षक के घर से 8 लाख की संपति लूट ली, पुलिस को मिले चप्पलें

      एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। एकंगरसराय थाना अंतर्गत पसंधी गांव में लुटेरों ने खुद को पुलिस बताते हुए हथियार के बल रिटायर्ड शिक्षक नवल किशोर प्रसाद के परिवार को बंधक बना आठ लाख की संपत्ति की लूट ली।

      खबरों के मुताबिक बांस के सहारे छत के रास्ते 10 बदमाश घर में दाखिल हो घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर आई पुलिस मौके से लुटेरों की तीन जोड़ी चप्पल व तौलिया बरामद की।

      शिक्षक पुत्र सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि देर रात बांस के सहारे 10 बदमाश घर में दाखिल हो गया। सभी गमछा से चेहरा छिपाए था। लुटेरों ने खुद को पुलिस बताते हुए हथियार निकाल लिया। तब परिवार को उनके बदमाश होने का आभास हुआ।

      लुटेरे हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना स्टोरवेल, बक्सा की चाबी मांगने लगे। चाबी देने में आनाकानी करने पर लुटेरों ने सभी को जान मारने की धमकी दी।

      लुटेरों ने एक लाख नगदी, सोने-चांदी के जेवर, कपड़ा, बर्तन की लूट की। जिसकी अनुमानित कीमत आठ लाख से अधिक है।

      घटना को अंजाम दे डकैत फरार हो गया। पुलिस को मौके से लुटेरों का चप्पल और तौलिया बरामद हुआ। पुलिस घटना की जाँच में जुटी है।

      विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजगीर कॉलेज के संबंधन पर लगाई रोक, होगी जाँच

      चंडी चिरैया पुल पर बाइक-मोबाइल छीना, माधोपुर बाजार से दो बाइक चोरी

      नल जल योजना लूट के आरोपी महिला वार्ड सदस्य शपथ के पहले गिरफ्तार

      बदमाशों ने दूध बिक्रेता को गोली मारी, हालत गंभीर, पटना रेफर

      स्वच्छ एवं हरित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका : रीना यादव

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!