मुख्यमंत्री के गृह जिला में ठीक गणतंत्र दिवस की पूर्व रात्रि संविधान निर्माता डॉ. अंबेदकर की प्रतिमा चुराई

नालंदा दर्पण डेस्क / डॉ. अरुण कुमार मयंक। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में असामाजिक तत्वों ने ठीक गणतंत्र दिवस की पूर्व रात्रि में संविधान निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर की प्रतिमा को गायब कर दिया है।

यह घटना राजगीर अनुमंडल के गिरियक अंचल-थाना  के आदमपुर गांव में घटी है। घटना के बाद से आदमपुर गांव एवं गिरियक अंचल सहित पूरे जिले में भारी सनसनी फैल गई है।Stole the statue of Dr. Ambedkar the architect of the Constitution right on the night of Republic Day in the Chief Ministers home district.

नालन्दा जिला में गिरियक अंचल के आदमपुर गांव के महादलित टोला में हर वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर अनुसूचित जाति युवा शांति समिति, आदमपुर की ओर से 26 वर्ष पूर्व 7 फरवरी 1995 को संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर की उक्त प्रतिमा स्थापित की गई थी।

तब से इस महादलित टोला में गणतंत्र दिवस के मौके पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराये जाने की परंपरा रही है।

इसी के अनुरूप राजगीर के जदयू विधायक कौशल किशोर को आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर इस प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। इसके पूर्व रात्रि में असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है।

घटना के बारे में गांव वालों के अनुसार रात्रि 11 बजे तक प्रतिमा का रंग-रोगन किया तथा सजाया गया था। उसके बाद 11 बजे गांव वाले घर चले गए । सुबह होने पर गांव के लोगों ने देखा कि डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा गायब है। लोगों ने हो हल्ला मचाया।

पुलिस आई, लेकिन मूर्ति चुराने वाले लोगों के बारे में अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

इधर राजगीर के विधायक कौशल किशोर, अनुमंडलाधिकारी व अन्य अधिकारिकरियों ने आज यहां झंडोत्तोलन में भाग लिया तथा अम्बेडकर के कैलेंडर पर माल्यार्पण किया।  पुलिस का दावा है कि मामले की छानबीन जारी है।

इसी क्रम में आम जन चेतना मंच के संस्थापक संजय कुमार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र को कलंकित करने वाला बताया है तथा अविलम्ब प्रतिमा को बरामद कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग सरकार से की है।

चंडी के खंडहरनुमा ‘कर्पूरी भवन’ के जीर्णोद्धार के लिए आरटीआई कार्यकर्ता ने सीएम-डीएम को पत्र लिखा

एक बदकिस्मत इमारत बन कर रह गई चंडी का कर्पूरी भवन !

अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल, किसान के घर 8 लाख की भीषण डकैती

पान समाज की ओर से चंडी प्रखंड प्रमुख का किया गया अभिनंदन

अनुमंडलीय आंचलिक पत्रकार संघ के पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर समाचार संकलन किया

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker