राजगीर में बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार 3 नाबालिग लड़कों की मौत

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के राजगीर में बाइक सवार तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसा के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना राजगीर थाना क्षेत्र के रामहरिपिंड गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लड़कों की मौत हो गई। मृतकों में रंजन कुमार, रौशन कुमार और आदित्य कुमार शामिल हैं।

परिजनों के अनुसार रंजन और रौशन घर का सामान लाने के लिए बाइक से बाजार गए थे। लौटने के दौरान गांव के पास एक युवक खड़ी बाइक पर बैठा था। उसी बाइक में उन्होंने टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक समेत गड्ढे में गिर गए। जख्मी सभी लड़कों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक के बाद एक तीनों युवक ने दम तोड़ दिया।

एक साथ गांव के तीन युवकों की अर्थी उठने से गांव में कोहराम मच गया है। घटना के बाद गांव में परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!