राजगीर में बीच-बचाव करना युवक को पड़ा महंगा, बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर थाना क्षेत्र के नूनही गांव में आज बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। परिजन आनन-फानन में जख्मी विवेक कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया।

गोली युवक की जांघ के समीप लगी है। जिससे उसका प्राइवेट पार्ट भी जख्मी हो गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने के कारण उसे गोली मारी गयी है। जख्मी के चाचा तरुण महतो ने गणेश यादव को आरोपित कर घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कृष्णा यादव का उनके भतीजे गणेश यादव से झगड़ा हो रहा था। शोर सुन कर विवेक दोनों के बीच सुलह कराने पहुंचा। उसी दौरान बदमाश ने युवक को गोली मार दी।

गोली की आवाज से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए गांव से फरार हो गया। हथियार के डर से ग्रामीण उसे खदेड़ कर पकड़ने का साहस नहीं कर सके।

महमदपुर गाँव में कलश शोभायात्रा के साथ अखंड कीर्तन शुरू

थरथरी में श्रीराम पेट्रोल पंप के कर्मियों के साथ मार-पीट कर 3 लाख की लूट

नगरनौसाः भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूं धूमधाम से मनाया पार्टी स्थापना दिवस

1051 कलश के साथ निकाली गई भगवान सूर्य कलश शोभा यात्रा

करोड़ों की संपत्ति का मालिक बना कन्हैया निकला नकली वारिस, 41 साल बाद आया फैसला

ट्रेंडिंग न्यूज